जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल द्वारा द्वितीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

दिनांक: 26 जून 2026

स्थान: सोमेश्वर महादेव शिव मंदिर, मन्दाकिनी 

विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून

जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी (JDEWS) द्वारा डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से आज दिनांक 26 जून 2026 को सोमेश्वर महादेव शिव मंदिर, मन्दाकिनी विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, महिलाओंवरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में 100 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को विशेषज्ञ
चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

जिन मरीजों को विस्तृत जांच, विशेष उपचार अथवा शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की आवश्यकता पाई गई, उन्हें डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल, देहरादून में आगे की जांच एवं उपचार हेतु रेफर किया गया, जिससे उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।

शिविर में सामान्य रोग, महिला स्वास्थ्य, बाल रोग, ईएनटीतथा नेत्र परीक्षण जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय क्षत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया तथा इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सक
एवं स्टाफ:

डॉ. रवि कंसल – जनरल फिजिशियन

डॉ. अमृत राज – बाल रोग विशेषज्ञ
(पीडियाट्रिशियन)

डॉ. समृद्धि शर्मा – महिला चिकित्सक

डॉ. ईशान चौधरी – ईएनटी विशेषज्ञ

एमबीबीएस इंटर्न्स (2) – नेत्र परीक्षण (ऑप्टोमेट्री) सहयोग

श्री पुनीत कुमार – नर्सिंग स्टाफ

डॉ. दीपक – फार्मासिस्ट

श्री आकाश कुशवाहा – मार्केटिंग स्टाफ

श्री अंशुल धीमान – मार्केटिंग स्टाफ

श्री शिवा – अटेंडेंट

शिविर के कैम्प समन्वयक श्री सनी धीमान ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ.के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल की इस संयुक्त पहल को स्थानीय नागरिकों से अत्यंत
सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श
, व्यवस्थित स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण तथा समर्पित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अनेक लाभार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस अवसर पर जनकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती हॉस्पिटल के प्रबंधन, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग एवं सहयोगी स्टाफ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का इस सफल आयोजन में सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

सोसायटी ने यह भी बताया कि भविष्य में ग्रामीणपर्वतीय एवं वंचित क्षेत्रों में इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें और समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाया जा सके।

जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी (JDEWS)

देहरादून

बारीघाट बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

देहरादून, 8 जून 2026 (सोमवार):


जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा डॉ. केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल के सहयोग से आज कैनाल रोड स्थित बारीघाट बस्ती क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी एवं वंचित समुदाय के लोगों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों तक गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था।

इस विशेष पहल के अंतर्गत डॉ. केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल ने अनुभवी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्टों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की एक समर्पित चिकित्सा टीम तैनात की। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान सामान्य एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच (आई स्क्रीनिंग), दंत चिकित्सा परामर्श, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आहार विशेषज्ञ (डायटीशियन) परामर्श, फिजियोथेरेपी परामर्श, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर जनकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के सचिव – कविता चतुर्वेदी ने कहा कि संस्था समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे स्वास्थ्य
शिविर लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय पर रोगों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त हुआ और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Pre-Camp Planning Meeting with ASHA Workers for Free Health Check-up Camp

Prior to organizing the Free Health Check-up Camp, a planning and coordination meeting was conducted between the Secretary of Janki Devi Educational Welfare Society (JDEWS) and the ASHA workers from the target localities on 5th June 2026. The meeting focused on effective planning, community mobilization, and awareness generation to ensure maximum participation in the health camp being organized by Dr. KKBM Subharti Hospital in collaboration with JDEWS.

During the meeting, the objectives and services to be provided during the camp were discussed in detail. ASHA workers were briefed about their role in disseminating information among community members, especially women, children, elderly persons, and vulnerable groups. Strategies for door-to-door awareness campaigns, identification of beneficiaries, and coordination on the day of the camp were also finalized.

The meeting helped strengthen community outreach efforts and ensured that local residents were informed about the benefits of preventive healthcare and the availability of free medical consultations, health screenings, and medicines through the upcoming camp. on

Distribution of Digital Thermometers to women and ASHA Workers



On 29 May 2026, Rotary Club Dehradun, in collaboration with Janki Devi Educational Welfare Society (JDEWS), organized a community health awareness and support initiative in the local areas of Dehradun. As part of the program, digital thermometers were distributed to women and ASHA workers to strengthen basic health monitoring at the household and community levels.

The initiative aimed to promote preventive healthcare practices and enhance the capacity of frontline health workers in identifying and monitoring fever-related illnesses. Women beneficiaries were also sensitized about the importance of regular health check-ups and timely medical consultation. The distribution of digital thermometers will help improve health awareness, facilitate early detection of illnesses, and contribute to better community health outcomes.

The program reflects the shared commitment of Rotary Club Dehradun and Janki Devi Educational Welfare Society towards improving public health and empowering communities through practical healthcare support.

CELEBRATING YOGA DIWAS – 2024

JDEWS Celebrates YOG DIWAS – 2024 with great vigour and enthusiasm in the presence of women artisans, staff and very energetic Interns of Petroleum University (UPES) Dehradun – Uttarakhand. Most of the yogas like Pranayam, Surya Namaskar were practiced during the celeberation. Kavita Chaturvedi Scecretary – JDEWS conveyed the message to the youth while practicing the yog to remain heathy and happy while keeping yog a part of your daiy routine. Some healthy refreshments were distributed by the organisation.